Jalandhar Press Club Chowk Car Accident: रात के समय हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने कार सीधी कर सड़क किनारे हटाई, बड़ा हादसा टला।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के प्रेस क्लब चौक पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया, जहां ड्राइविंग सीखते समय एक कार अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। घटना रात के समय हुई, इसलिए सड़क पर ट्रैफिक कम था और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार (PB 90 9034) में पति-पत्नी सवार थे। राहत की बात यह रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे दोनों सुरक्षित बच गए।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर भारी मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सीधा किया और उसे धक्का देकर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। लोगों की सूझबूझ के कारण मुख्य सड़क पर जाम नहीं लगा और अन्य वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
फिलहाल हादसे में किसी अन्य वाहन या व्यक्ति के प्रभावित होने की सूचना नहीं है।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











