Home » Crime » जालंधर में महिला से सोने की बालियां झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो से वारदात को दिया था अंजाम 📢

जालंधर में महिला से सोने की बालियां झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो से वारदात को दिया था अंजाम 📢

Jalandhar Police ने नकोदर चौक के पास महिला से सोने की बालियां झपटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कई सामान बरामद किए।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-जालंधर: शहर में झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 15 सितंबर को धोबी घाट के पास नकोदर चौक में एक महिला के कानों से सोने की बालियां झपटी थीं और वारदात के बाद ऑटो में फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से झपटी गई सोने की बालियों की जोड़ी, वारदात में इस्तेमाल ऑटो और 30 खुली नशीली गोलियां बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को सतीश देवी नाम की महिला नकोदर चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान वह एक ऑटो में सवार हुई। आरोप है कि ऑटो चालक और उसके साथ बैठे युवक ने मौका देखकर महिला के दोनों कानों में पहनी सोने की बालियां खींच लीं। अचानक हुई इस घटना में महिला को धक्का भी दिया गया, जिसके बाद दोनों आरोपी ऑटो नंबर PB08-FV-5083 में मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने अपने खुफिया सूत्रों और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को ऑटो चालक और उसके साथी के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रितिक राज उर्फ नन्नू और सूरज के रूप में की। दोनों को पुलिस ने 15 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से महिला से झपटी गई सोने की बालियों की जोड़ी बरामद की, जिसका वजन करीब 3 ग्राम 80 मिलीग्राम बताया गया है। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया नीले और सफेद रंग का ऑटो PB08-FV-5083 भी बरामद किया है। आरोपियों के पास से 30 खुली नशीली गोलियां मिलने की बात भी पुलिस ने बताई है। गिरफ्तार आरोपियों में रितिक राज उर्फ नन्नू, पुत्र राज कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, लसूड़ी मोहल्ला, दुर्गे के कुएं के नजदीक, बस्ती दानिशमंदा, जालंधर का रहने वाला बताया गया है। वहीं दूसरा आरोपी सूरज, पुत्र राज कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, उसी इलाके का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रितिक राज उर्फ नन्नू के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। उसके खिलाफ 6 मार्च 2025 को थाना डिवीजन नंबर-3, जालंधर में BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने इससे पहले भी इस तरह की कोई वारदात की है या नहीं और उनके साथ इस तरह की घटनाओं में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह, IPS के दिशा-निर्देशों के तहत और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-4 की टीम द्वारा की गई।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल