Amritsar Rural Police ने Illegal Arms Network पर कार्रवाई करते हुए AK-47, मैगजीन, जिंदा कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
अमृतसर। पीटीएन न्यूज
📰:-Illegal Arms Network Amritsar: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार और विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से AK-47 राइफल, एक मैगजीन, जिंदा कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से संबंध हैं और वह अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और हथियारों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में थाना घरिंडा, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंसेज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच करते हुए नेटवर्क की backward और forward linkages खंगाली जा रही हैं।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












