IELTS Centre Mobile Chori मामले में पेपर देने आए बच्चों के 3-4 iPhone उठाने का आरोप
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-जालंधर: IELTS Centre में पेपर देने पहुंचे बच्चों के मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक लड़की Centre के अंदर गई, जहां बच्चे IELTS का पेपर दे रहे थे।
आरोप है कि लड़की ने बच्चों के रखे 3-4 iPhone उठा लिए और मोबाइल लेकर Centre से बाहर निकलने लगी। बाहर उसका एक युवक साथी पहले से मौजूद था। दोनों वहां से निकल पाते, इससे पहले ही लोगों को शक हो गया और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











