Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » फरीदकोट में 47.3 किलो हेरोइन की बड़ी बरामदगी, 4 आरोपी गिरफ्तार 📢

फरीदकोट में 47.3 किलो हेरोइन की बड़ी बरामदगी, 4 आरोपी गिरफ्तार 📢

Faridkot Heroin Smuggling नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47.3 किलो हेरोइन के साथ हथियार और वाहन बरामद

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

फरीदकोट। पीटीएन न्यूज 

📰:-फरीदकोट: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच फरीदकोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिसके जरिए सीमा पार से हेरोइन और अवैध हथियार पंजाब तक पहुंचाए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 47.3 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से हेरोइन के अलावा 3 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 2 वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों के सीमा पार से होने वाली हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के साथ संबंध सामने आए हैं। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर थाना सादिक, फरीदकोट में FIR दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां आरोपियों के नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी हैं, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सके। पुलिस की इस कार्रवाई को सीमा पार से होने वाली नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल