Home » Uncategorized » जालंधर में ‘धीया दा मेला सीज़न 6’ का भव्य आयोजन, पंजाबी संस्कृति और फैशन का दिखा शानदार संगम 📢

जालंधर में ‘धीया दा मेला सीज़न 6’ का भव्य आयोजन, पंजाबी संस्कृति और फैशन का दिखा शानदार संगम 📢

Dhiyaan Da Mela Season 6 में पंजाबी संस्कृति, संगीत, फैशन और महिलाओं के उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर में ‘धीया दा मेला सीज़न 6’ का भव्य आयोजन सीरत उप्पल और हरप्रीत कौर की ओर से किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति, संगीत, फैशन और महिलाओं के उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के प्रेज़ेंटिंग पार्टनर ट्विस्वा ज्वेल्स रहे।
  • मेले के दौरान महिलाओं के लिए तंबोला और लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मिस क्वीन, गिद्धा क्वीन और मिसेज तीज क्वीन जैसे विभिन्न खिताबों के विजेताओं का भी चयन किया गया।
  • कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुनों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। वहीं रोहित खेरा के गीतों ने समारोह के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। फैशन के क्षेत्र में अजयप्रीत कौर सजोरा फैशन ने अपनी खूबसूरत डिजाइनर आउटफिट्स से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
  • सीरत उप्पल द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत ड्रेसेज़ भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के ड्रेस स्पॉन्सर बनारसी लहंगा हाउस रहे।
  • मेले में तविष्का की ओर से मेगा बंपर निकाला गया, जबकि कलीम हुसैन लग्जरी सैलून की ओर से फ्री सर्विस वाउचर भी प्रदान किए गए।
  • कुल मिलाकर, ‘धीया दा मेला सीज़न 6’ महिलाओं के लिए मनोरंजन, फैशन, संगीत और पंजाबी संस्कृति से जुड़ा एक यादगार आयोजन रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

 

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल