Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 30 किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 📢

पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 30 किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 📢

Counter Intelligence Amritsar: दो तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर के इशारे पर पंजाबभर में हेरोइन की सप्लाई का खुलासा

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

अमृतसर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से संचालित नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
  • प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिसका संबंध सीमा पार सक्रिय ड्रग तस्करों से है। आरोपी पंजाब के विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर आगे अन्य तस्करों तक पहुंचाने का काम करते थे।
  • इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान के लिए आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है।
  • पंजाब पुलिस ने कहा कि सीमा पार से संचालित ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल