Home » मनोरंजन » जालंधर में जादूगर चिंग फुंगली के शो का आगाज, जादुई करतबों ने जीता दर्शकों का दिल 📢

जालंधर में जादूगर चिंग फुंगली के शो का आगाज, जादुई करतबों ने जीता दर्शकों का दिल 📢

Magician Ching Fungli Jalandhar Show के पहले दिन जादुई करतबों ने दर्शकों को किया आकर्षित, बच्चों ने लिया शो का आनंद; 1 नवंबर तक होंगे आयोजन।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

📰:-जालंधर: शहर के के.एल. सहगल ऑडिटोरियम में शुक्रवार को विश्वविख्यात जादूगर चिंग फंगली के जादुई शो का आगाज हुआ। पहले दिन आयोजित शो में दर्शकों को जादू की रोमांचक दुनिया देखने का अवसर मिला। जादूगर की प्रस्तुतियों और हैरान कर देने वाले करतबों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। खास तौर पर बच्चों ने शो का भरपूर आनंद लिया। भगवान महावीर मार्ग पर दूरदर्शन केंद्र के सामने स्थित के.एल. सहगल ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जादूगर चिंग फंगली ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। जादुई करतबों को देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए और शो के दौरान मनोरंजन का माहौल बना रहा।

1 नवंबर तक जारी रहेंगे जादू के शो

जादूगर चिंग फंगली के ये शो 16 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार से शनिवार तक शो शाम 7 बजे शुरू होंगे, जबकि रविवार को दर्शकों के लिए दो शो रखे गए हैं। रविवार को पहला शो दोपहर 12:30 बजे और दूसरा शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन बच्चों, परिवारों और जादू के शौकीनों के लिए मनोरंजन का खास अवसर है। शहरवासी 1 नवंबर तक के.एल. सहगल ऑडिटोरियम पहुंचकर इन जादुई प्रस्तुतियों का आनंद ले सकते हैं।


सुनिए, जादूगर चिंग फुंगली ने अपने शो और जादुई प्रस्तुतियों को लेकर क्या कहा। 👆🏻⏏️


सुनिए, जादूगर चिंग फुंगली के शो को लेकर मैनेजर मोतीलाल शर्मा ने क्या जानकारी दी।👆🏻⏏️


सुनिए, जादूगर चिंग फुंगली के शो को लेकर दर्शकों ने क्या कहा और कैसा रहा उनका अनुभव।👆🏻⏏️


Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल