जालंधर में Child Abduction मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 साल का बच्चा सुरक्षित बरामद; 72 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने 4 वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्चे को करीब 8 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए करीब 72 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया था और शुरुआती जांच में मामला बाल तस्करी के इरादे से जुड़ा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को थाना बस्ती बावा खेल में FIR नंबर 277 दर्ज की गई थी। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 140(3) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया। बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें अलग-अलग दिशाओं में सक्रिय की गईं। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए लगभग 8 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित ट्रेस कर लिया और उसे परिवार के हवाले कर दिया। इसके बाद मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी रजत रट्टू उर्फ रॉकी, निवासी गांव मदर, थाना आदमपुर, जालंधर ग्रामीण को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया था।
अपहरण में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटर भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि इसी एक्टिवा का इस्तेमाल बच्चे के अपहरण के लिए किया गया था। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उपलब्ध तथ्यों और सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह, IPS के निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में थाना बस्ती बावा खेल के SHO सब-इंस्पेक्टर गुरदीप चंद की टीम द्वारा की गई।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥













