Home » जनरल » केंद्रीय जेल कपूरथला में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता दिवस आयोजित 📢

केंद्रीय जेल कपूरथला में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता दिवस आयोजित 📢

Central Jail Kapurthala में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता दिवस

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-कपूरथला: केंद्रीय जेल कपूरथला में भारत नशा मुक्त अभियान के तहत नशा मुक्ति एवं जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से नशे के दुष्प्रभावों को लेकर बंदियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जेल के सुपरिंटेंडेंट श्री श्यामल ज्योति, एडिशनल सुपरिंटेंडेंट सरदार भूपिंदर सिंह, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रभजोत सिंह, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट श्री धीरज कुमार सहित जेल का समस्त स्टाफ और बंदी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी बंदियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। जेल प्रशासन ने कहा कि नशे से दूर रहकर ही व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकता है और अपने परिवार के साथ स्वस्थ एवं सुखद जीवन व्यतीत कर सकता है।

अधिकारियों ने बंदियों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल