Amritsar Rural Police ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्तौल और हैंड ग्रेनेड बरामद किया। खासा IED धमाके के मामले में भी 2 आरोपी गिरफ्तार।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
अमृतसर। पीटीएन न्यूज
📰:- अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित अवैध हथियार और विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक पिस्तौल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मई 2026 में आर्मी कैंटोनमेंट खासा के पास हुए IED धमाके की गुत्थी सुलझाने का भी दावा किया है। इस धमाके में कथित रूप से शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, इस नेटवर्क के कथित तार विदेश में बैठे तस्करों और ISI से जुड़े ऑपरेटिव्स के साथ जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसके आगे-पीछे के संपर्कों की जांच में जुटी है। इस मामले में अमृतसर के थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। वहीं, आर्मी कैंटोनमेंट खासा के पास हुए IED धमाके के मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी, आतंकी नेटवर्क और संगठित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












