Amritsar Rural Police ने हैंड ग्रेनेड, AK-47, मॉडिफाइड ऑटोमैटिक हथियार और मैगजीन बरामद कर नेटवर्क की जांच शुरू की।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
अमृतसर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-पंजाब में अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए Amritsar Rural Police ने एक संगठित तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक AK-47 राइफल, एक मॉडिफाइड M4 टाइप .30 बोर ऑटोमैटिक हथियार, एक विशेष रूप से मॉडिफाइड .30 बोर सेमी-ऑटोमैटिक हथियार और पांच मैगजीन बरामद की गई हैं।
इस मामले में थाना घरिंडा में Arms Act और Explosive Substances Act के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत, इनके इस्तेमाल की संभावित साजिश और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है।
Punjab Police ने कहा कि राज्य में अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब में शांति, सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











