Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 किलो हेरोइन और .30 बोर पिस्टल बरामद 📢

अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 किलो हेरोइन और .30 बोर पिस्टल बरामद 📢

Amritsar Heroin Smuggling मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 किलो हेरोइन और .30 बोर पिस्टल बरामद।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

अमृतसर। पीटीएन न्यूज 

📰:-अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रॉस-बॉर्डर नशा और अवैध हथियार तस्करी से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन और .30 बोर की पिस्टल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सीमा पार से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ की गई है। मामले में थाना लोपोके में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।

अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकिज का पता लगाने में जुटी है। साथ ही क्रॉस-बॉर्डर हैंडलर्स के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य में नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित एवं नशामुक्त राज्य बनाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल