Home » स्पोर्ट्स » जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आगाज, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन 📢

जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आगाज, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन 📢

Asian Champions Trophy Punjab 2026 का उद्घाटन, मैचों से पहले ड्रोन शो; लीग मुकाबले जालंधर और फाइनल मोहाली में होंगे।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-पंजाब में पहली बार आयोजित हो रही Hero Asian Champions Trophy Punjab-2026 का मंगलवार को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। मैचों से पहले आयोजित ड्रोन शो ने भी कार्यक्रम को खास आकर्षण दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीमों के कप्तानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों का अपनी धरती पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले खेलने का वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है।

लीग मैच जालंधर, सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में

मुख्यमंत्री ने बताया कि चैंपियनशिप के सभी लीग मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मैच मोहाली में आयोजित होंगे। उन्होंने पंजाब की हॉकी विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य ने भारतीय हॉकी को कई महान खिलाड़ी दिए हैं।

भगवंत मान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। राज्य में नए एस्ट्रो-टर्फ मैदान तैयार किए गए हैं और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।

2030 हॉकी विश्व कप की मेजबानी पर नजर

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पंजाब वर्ष 2030 में हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पर्यटन, स्थानीय कारोबार और रोजगार के अवसरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक बलकार सिंह और ईशान चब्बेवाल, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, जालंधर के मेयर विनीत धीर, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल