Bhagwan Valmiki Shobha Yatra Jalandhar में सीता रानी के नेतृत्व में 500 महिलाओं ने लिया हिस्सा, सांसद अशोक मित्तल सहित राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां हुईं शामिल।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:- जालंधर। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर शनिवार को जालंधर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 2 बजे अली मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम से ज्योति लेकर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवान वाल्मीकि आश्रम कमेटी के चेयरमैन विपन सभरवाल के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में पालकी साहिब सुशोभित रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महिला विंग की प्रधान सीता रानी के नेतृत्व में 500 महिलाओं ने लिया हिस्सा
शोभायात्रा में महिला विंग की प्रधान सीता रानी के नेतृत्व में करीब 500 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान वाल्मीकि जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
डीसी वरजीत वालिया ने शोभायात्रा में की शिरकत
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, IAS, ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा में शिरकत की। शहर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रही। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि महाराज जी के दर्शन किए और उनके आदर्शों के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
सांसद अशोक मित्तल सहित राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां हुईं शामिल
भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने भगवान वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर माथा टेका और भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शीतल विज, दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक (चंडीगढ़-पंजाब) अमित शर्मा, चीफ रिपोर्टर दिनेश शर्मा, यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान एवं वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर सुक्रांत सफरी, शशि शर्मा, भाजपा जालंधर शहरी प्रधान अशोक सरीन हिक्की, राकेश राठौर, भाजपा नेता मनोरंजन कालिया , पूर्व विधायक केडी भंडारी और भाजपा नेता एवं एससी मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पार्षद नितिन कोहली, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और मेयर विनीत धीर भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
जालंधर में आम आदमी पार्टी के पार्षद नितिन कोहली, मेयर विनीत धीर और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने भगवान वाल्मीकि आश्रम में शिरकत की। इस दौरान तीनों ने भगवान वाल्मीकि महाराज जी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और शहर की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
**भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के सदस्यों ने लिया आशीर्वाद, शोभायात्रा में दिया योगदान**
जालंधर में भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के सदस्य सुभाष सोंधी, राजीव गोरा, जतिंदर निक्का, चेतन हांडा, श्रीकांत जज्ज, अभि सबरवाल, लिंकी बैंस और अशोक धीर सहित अन्य सदस्यों ने भगवान वाल्मीकि महाराज जी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित भव्य शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर योगदान दिया और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा
शोभायात्रा अली मोहल्ला से शुरू होकर पटेल चौक, मिलाप चौक, माई हीरां गेट और कंपनी बाग चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस भगवान वाल्मीकि आश्रम पहुंची। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के प्रबंध किए गए। समापन पर भगवान वाल्मीकि जी की आरती की गई। आश्रम कमेटी के चेयरमैन विपन सभरवाल ने लोगों से भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं, आदर्शों और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥













