Sheikhan Bazaar Dussehra Celebration के दौरान गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, सोसायटी सदस्यों ने मिलकर किया आयोजन; नन्हे माणिक कुमार का बनाया रावण रहा आकर्षण का केंद्र
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-जालंधर। शहर के शेखां बाजार में वेलफेयर सोसायटी की ओर से दशहरे का पर्व उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-ताशों, संगीत और भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजन के लिए पटाखों से सुसज्जित रावण का पुतला तैयार किया गया। वहीं, समारोह में शामिल लोगों के लिए स्नैक्स, मिठाइयों और कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था भी की गई।
सोसायटी पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन करण चड्ढा, कैशियर सक्षम बब्बर और वाइस प्रेसिडेंट रिपुल मेहरा की देखरेख में किया गया। सोसायटी के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग दिया और मिलकर पर्व को उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान शिवम सफरी, अभय चावला, दिव्यांशु बब्बर, सनी राय, सौरव ढल्ल, पारस चड्ढा, विपन ढल्ल, सुजल बमोतरा, तरुण कुमार, यशपाल ढल्ल, मुकुल चावला, वंश अरोड़ा, पारस, चेतन, विशाल बख्शी, अश्वनी ढल्ल, हीरा ढल्ल, मनराज, स्वरित बख्शी और हिमांशु कनोजिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
नन्हे माणिक कुमार का बनाया रावण बना आकर्षण
समारोह में नन्हे माणिक कुमार द्वारा बनाया गया छोटा और सुंदर रावण भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में इस विशेष पहल ने अपनी अलग छाप छोड़ी। दशहरे के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और त्योहार को मिल-जुलकर मनाया।
एक दशक से निभाई जा रही दशहरा मनाने की परंपरा
शेखां बाजार वेलफेयर सोसायटी पिछले 10 वर्षों से लगातार दशहरे का आयोजन करती आ रही है। सोसायटी की ओर से इस परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी पर्व को सामूहिक रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए गए। दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को सत्य, सदाचार और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समारोह के माध्यम से भी आपसी भाईचारे, एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया।
“सुनिए, शेखां बाजार में दशहरे के आयोजन को लेकर सोसायटी के सदस्यों ने क्या कहा।”👆🏻⏏️
शेखां बाजार में वेलफेयर सोसायटी ने धूमधाम से मनाया दशहरा, 10 साल पुरानी परंपरा को रखा बरकरार ।👆🏻⏏️
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












