🖊️शिवम,रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित स्कूल बस घर के गेट से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस की चपेट में आने से घर के अंदर खड़ी कार बाल-बाल बच गई। हादसे के समय बस में 10 बच्चे सवार थे, जिनमें से एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।
**घर पर मौजूद थीं प्रोफेसर**
हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए राजवंत कौर ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज में कॉमर्स विभाग की प्रोफेसर हैं और घटना के समय अपने घर पर ही मौजूद थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और उनके घर के गेट से टकरा गई। बस की टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
**बस में सवार थे 10 बच्चे, एक को आई मामूली चोट**
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में 10 बच्चे सवार थे। इनमें से एक बच्चे को मामूली चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद बस चालक ने स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस का प्रबंध किया और बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया।
**पुलिस ने शुरू की जांच**
घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












