Illegal Arms Supply Network के खिलाफ अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन नेटवर्क का खुलासा और 15 अवैध पिस्तौल बरामद।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
अमृतसर। पीटीएन न्यूज
📰:-अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 अवैध पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों द्वारा अवैध हथियार हासिल कर उन्हें आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को इस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के जरिए नेटवर्क की पूरी कड़ी को खंगालने में जुटी हुई है। इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, थाना इस्लामाबाद और थाना छेहरटा, अमृतसर में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस की जांच का फोकस हथियारों की सप्लाई के पीछे मौजूद लोगों, आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने पर है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियारों की सप्लाई और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को एक और मजबूती मिली है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी और इनके इस्तेमाल में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












