Home » Crime » जालंधर में अवैध हथियारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; 5 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद 📢

जालंधर में अवैध हथियारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; 5 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद 📢

Jalandhar में Illegal Arms के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर फायरिंग की कोशिश के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार; 5 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-जालंधर: जालंधर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। जंडियाला मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारी पर पिस्तौल तानकर गोली चलाने का प्रयास किया। पुलिस की तत्परता के चलते आरोपी को काबू कर लिया गया। मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 5 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए। जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को थाना सदर जालंधर के अंतर्गत जंडियाला मोड़ पर पुलिस चौकी जंडियाला की टीम नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक महिंद्रा स्कॉर्पियो नंबर PB-08-GB-1101 को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो में चालक के साथ बैठे एक क्लीन शेव व्यक्ति ने अचानक पिस्तौल निकाल ली और सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र मोहन की तरफ फायर करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने उसका हाथ पकड़कर फायरिंग की दिशा दूसरी तरफ कर दी। इसी दौरान आरोपी ने दो गोलियां चला दीं, जो पास के एक ढाबे की दीवार में जा लगीं। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया। पूछताछ में फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शोकर, निवासी गांव अट्टी बाजा, फिल्लौर के रूप में हुई। वहीं स्कॉर्पियो चालक की पहचान दिलप्रीत सिंह, निवासी गांव धर्म सिंह वाला, जिला मोगा के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से फायरिंग में इस्तेमाल GLOCK 19 Gen4 पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में पूछताछ आगे बढ़ाई गई। पुलिस के मुताबिक, मनप्रीत सिंह से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर 4 और पिस्तौल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस तरह मामले में अब तक कुल 5 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हो चुके हैं। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी मेहर सिंह उर्फ प्रिंस, निवासी न्यू आजाद नगर, बहादरके रोड, लुधियाना को भी गिरफ्तार किया। मेहर सिंह की गिरफ्तारी 20 सितंबर को की गई। इस मामले को लेकर थाना सदर जालंधर में FIR नंबर 367 दिनांक 19 सितंबर 2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109 और Arms Act की धारा 25/27-54-59 के तहत कार्रवाई की है। बरामद हथियारों में GLOCK 19 Gen4 9×19 mm, Cugir Romania Model TT-C 7.62×25 mm, Walther Model PP 9mm P.A.K. समेत दो अन्य पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से हथियारों के स्रोत तथा इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल