Jalandhar Police की त्वरित कार्रवाई से 4 साल का लापता बच्चा सुरक्षित मिला, CCTV फुटेज की मदद से तलाश तेज की गई।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-Jalandhar Police:-जालंधर: थाना बस्ती बावा खेल के क्षेत्र में 4 साल के बच्चे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके परिवार के हवाले कर दिया पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे बच्चे के गुम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसीपी वेस्ट जालंधर आतिश भाटिया के नेतृत्व में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दो एक्टिवा सवार व्यक्ति बच्चे को अपने साथ लेकर गए थे। इसके बाद थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज कर पुलिस टीमों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और अलग-अलग पहलुओं से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस की कार्रवाई के साथ परिवार, स्थानीय लोगों और विभिन्न माध्यमों से मिले सहयोग के चलते बच्चे का पता लगाया गया और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिवार/वारिसों के हवाले कर दिया गया। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बच्चे की तलाश में सहयोग करने वाले परिवार के सदस्यों, आम लोगों, सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करने वालों और मीडिया का धन्यवाद किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी बच्चे के गुम होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












