Ferozepur Heroin Recovery में बड़ी सफलता, गांव गजनीवाला के खेतों से 44.5 किलो हेरोइन और 3 किलो आइस ड्रग बरामद
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
फिरोजपुर। पीटीएन न्यूज
📰-फिरोजपुर: काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर और BSF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। विशेष इनपुट के आधार पर गांव गजनीवाला के खेतों में संयुक्त Cordon and Search Operation (CASO) चलाया गया, जहां से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने 44.5 किलो हेरोइन और 3 किलो ‘आइस’ ड्रग बरामद की। बरामद खेप के सीमा पार से तस्करी कर लाए जाने की आशंका है।
मामले में NDPS Act के तहत थाना State Special Operations Cell, फाजिल्का में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अब इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य सीमा पार बैठे हैंडलर्स से लेकर नशे की खेप को आगे सप्लाई करने वाले आरोपियों तक के forward और backward linkages का पता लगाना है।
पंजाब पुलिस और BSF की इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच आगे बढ़ा रही हैं।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











