Home » Crime » अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार; 10 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद 📢

अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार; 10 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद 📢

Amritsar Arms Smuggling Network में 2 आरोपी गिरफ्तार, विदेश में बैठे हैंडलर से संपर्क का खुलासा

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

अमृतसर। पीटीएन न्यूज 

📰:-अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन और 9mm के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे और सीमा पार से अवैध हथियारों की खेप हासिल कर पंजाब में आगे सप्लाई करते थे।

इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक, अन्य सहयोगियों और पूरे क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल