Home » जनरल » पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर 📢

पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर 📢

Punjab Press Club Jalandhar में अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैनी सहित पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को दी सलामी

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जालंधर स्थित पंजाब प्रेस क्लब में देशभक्ति और उत्साह के माहौल के बीच पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में पंजाब प्रेस क्लब के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैनी ने प्रमुख रूप से शिरकत की।
  • तिरंगा फहराने के अवसर पर अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैनी, वाइस प्रधान परमजीत सिंह रंगपुरी, वाइस प्रेसिडेंट राजेश थापा, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुक्रांत सफरी, जनरल मैनेजर जतिंदर पाल सिंह, आज्ञा पाल सिंह रंधावा (सेवानिवृत्त, दूरदर्शन), लखविंदर सिंह आहदी, राजू गुप्ता, निशा और क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। उपस्थित सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
  • इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
  • कार्यक्रम के दौरान पंजाब प्रेस क्लब परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। सभी ने देश की तरक्की, शांति और भाईचारे की कामना करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल