Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 746 वोटों के साथ Vipan Sabharwal दूसरी बार बने भगवान वाल्मीकि आश्रम के चेयरमैन 📢

746 वोटों के साथ Vipan Sabharwal दूसरी बार बने भगवान वाल्मीकि आश्रम के चेयरमैन 📢


Vipan Sabharwal ने 955 में से 746 वोट हासिल कर दूसरी बार चेयरमैन पद पर कब्जा जमाया, जीत के बाद युवाओं के लिए कंप्यूटर लैब बनाने का किया ऐलान।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर। भगवान वाल्मीकि आश्रम, शक्ति नगर के प्रबंधन को लेकर हुए चुनाव में विपन सभ्रवाल ने लगातार दूसरी बार चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की। कुल 955 वोटों में से Sabharwal को 746 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजू खोसला को 193 और विक्की गिल को 7 वोट मिले। बाकी वोट रद्द हुए।
  • जीत के बाद समर्थकों और आश्रम के सदस्यों ने विपन सभ्रवाल का फूल-मालाओं और भगवान श्री वाल्मीकि जी की तस्वीर भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राजीव गोरा, चेतन हांडा, एसके कल्याण, मन्नू गिल, नन्ही गिल, सुभाष सोंधी, जितेंद्र निक्का, लिंकी बैंस, विक्की गिल, दीपक टैलू, अभि सभरवाल, रितुराज नाहर, नव विकास सिम्पू समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

*5 साल के विकास कार्यों पर फिर मिला भरोसा* 

  • चुनाव से पहले विपन सभ्रवाल ने अपने पिछले 5 साल का रिपोर्ट कार्ड लोगों के सामने रखा था। उनके कार्यकाल में आश्रम में नया हॉल, डॉ. बी.आर. अंबेडकर लाइब्रेरी, वॉशरूम और हॉल में झूमर समेत कई विकास कार्य करवाने का दावा किया गया था। चुनाव परिणाम को इन्हीं कार्यों पर सदस्यों के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।
  • जीत के बाद भावुक नजर आए विपन सभ्रवाल सबसे पहले मंदिर पहुंचे और भगवान श्री वाल्मीकि जी, भगवान शिव और भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जब वह अपने कार्यालय पहुंचे तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए। इस भावुक पल में उनके माता-पिता भी वहां पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी।

*करीब 500 लोगों ने पहुंचकर दी बधाई* 

  • विजय के बाद आयोजित बधाई समारोह में करीब 500 लोग पहुंचे। सभी ने विपन सभ्रवाल को फूल देकर और शुभकामनाएं देकर उनकी जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया भी उन्हें बधाई देने पहुंचे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

*युवाओं के लिए खास संदेश, कंप्यूटर लैब बनाने का ऐलान* 

  • जीत के बाद विपन सभ्रवाल ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए युवाओं के लिए विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर और तकनीकी शिक्षा का भविष्य बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिशा में आने वाले महीनों में आश्रम में कंप्यूटर लैब बनाने की योजना है, ताकि छात्रों और युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा एवं तकनीकी कार्यों का लाभ मिल सके।
  • विपन सभ्रवाल ने अपनी जीत को व्यक्तिगत जीत के बजाय आश्रम से जुड़े सभी सदस्यों और समर्थकों का विश्वास बताया और भविष्य में भी आश्रम के विकास को आगे बढ़ाने की बात कही।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल