ISI-BKI Terror Module Busted: Counter Intelligence जालंधर और जालंधर ग्रामीण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 1.3 किलो IED बरामद, बड़ा आतंकी हमला टला।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-जालंधर: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग और जालंधर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जालंधर से इस मॉड्यूल के एक प्रमुख ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.3 किलोग्राम हाई-एक्सप्लोसिव से लैस एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया। इस IED में शरपनल और बॉल बेयरिंग भी भरे गए थे, जिससे स्पष्ट है कि इसका इस्तेमाल किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में बड़े धमाके के लिए किया जाना था। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी वारदात टल गई और कई निर्दोष लोगों की जान बच गई।
इस संबंध में थाना पतारा, जालंधर ग्रामीण में भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब इस आतंकी नेटवर्क के विदेशी संचालकों, स्थानीय सहयोगियों और पूरे मॉड्यूल के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा प्रदेश की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











