Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नकोदर में सवा महीने में दूसरी बार एक ही दुकान को चोरों ने बनाया निशाना: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

नकोदर में सवा महीने में दूसरी बार एक ही दुकान को चोरों ने बनाया निशाना: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

Nakodar Theft: 35 हजार रुपये के पीतल के टैप, बिजली और कॉपर के तार चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

नकोदर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:जालंधर के नकोदर शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवा महीने के भीतर चोरों ने एक ही दुकान को दूसरी बार निशाना बनाया और हैरानी की बात यह रही कि इस बार भी वारदात को उसी पुराने सेंध वाले रास्ते से अंजाम दिया गया।
  • जानकारी के अनुसार, चोर दुकान से करीब 35 हजार रुपये कीमत की पीतल की टूटियां (टैप्स), महंगे बिजली के तार और कॉपर के तार चोरी कर ले गए। इससे पहले 5 जून की रात भी इसी दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें करीब 25 से 30 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ था।
  • दुकान मालिक कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन लगातार दूसरी चोरी ने उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। उनका कहना है कि पहली वारदात के बाद भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।
  • घटना की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस नकोदर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
  • इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल का कहना है कि पहली चोरी के बाद यदि पुलिस ने सख्ती दिखाई होती तो दूसरी वारदात रोकी जा सकती थी। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल