Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के फिल्लौर में दर्दनाक हादसा: रेलवे पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक पुल से नीचे गिरे 📢

जालंधर के फिल्लौर में दर्दनाक हादसा: रेलवे पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक पुल से नीचे गिरे 📢

Phillaur Railway Bridge Accident में गुरदासपुर के दो युवक गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर के फिल्लौर में रेलवे पुल पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर कट मारते समय असंतुलित होकर पुल की सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक पुल से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • लोगों के अनुसार, एक टिपर चालक सड़क किनारे अपने वाहन का जैक लगा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार दोनों युवक कट मारने लगे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे रेलिंग से टकरा गई। हादसे में पहले पीछे बैठा युवक और फिर बाइक चालक पुल से नीचे गिर गया।
  • घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसआई उमेश और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया।
  • डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक गुरदासपुर जिले के रहने वाले हैं।
  • पुलिस ने मामले की सूचना रेलवे पुलिस (GRP) को दे दी है। फिलहाल घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल