Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में डेयरी शॉप में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें; लाखों का सामान जलकर राख 📢

जालंधर में डेयरी शॉप में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें; लाखों का सामान जलकर राख 📢

Jalandhar Dairy Shop Fire: दो डीप फ्रीजर, काउंटर और डेयरी स्टॉक खाक, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर: शहर में मंगलवार देर रात एक डेयरी शॉप में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
  • लोगों अनुसार, दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से दुकान में रखा काउंटर, फर्नीचर, डेयरी स्टॉक और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
  • दुकान मालिक ने बताया कि आग में दो महंगे डीप फ्रीजर भी पूरी तरह जल गए। इसके अलावा दुकान में रखा डेयरी का सामान और अन्य जरूरी उपकरण भी राख हो गए। उनका कहना है कि इस हादसे में लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
  • घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया। हालांकि, आग बुझने तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।
  • पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल