Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नूरमहल में कूड़ा जलाने से फैला जहरीला धुआं, दुकानदारों और लोगों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग 📢

नूरमहल में कूड़ा जलाने से फैला जहरीला धुआं, दुकानदारों और लोगों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग 📢

Noormahal Garbage Fire से बिगड़ रहा माहौल, नगर काउंसिल की कार्यशैली पर उठे सवाल

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर/नूरमहल: नूरमहल के जालंधर मार्ग स्थित मुख्य कूड़ा डंप और शहर के अन्य हिस्सों में लगातार कूड़ा जलाए जाने से उठ रहे जहरीले धुएं ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। धुएं में प्लास्टिक, थर्माकोल और अन्य हानिकारक पदार्थों के जलने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
  • स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि कुछ लोग और रेहड़ी संचालक रोजाना यहां कूड़ा फेंककर उसमें आग लगा देते हैं। उनका कहना है कि नगर काउंसिल की ओर से नियमित निगरानी और जांच नहीं होने के कारण ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे वे बेखौफ होकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
  • व्यापारियों का कहना है कि कुछ लोगों की लापरवाही का नुकसान पूरे बाजार और आसपास रहने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है। जहरीले धुएं के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
  • स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कूड़े का रोजाना उठान सुनिश्चित किया जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में नगर काउंसिल की विशेष टीमें नियमित निरीक्षण करें और कूड़ा जलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल