Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, महिलाओं समेत कई घायल 📢

जालंधर में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, महिलाओं समेत कई घायल 📢

Jalandhar Clash: तार को लेकर शुरू हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जलधार। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर: शहर के वार्ड नंबर-8 स्थित एक रिहायशी इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर लगी तार को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पड़ोसी पक्षों के बीच खूनी झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों, कड़ों और तेजधार हथियारों से हमला होने का आरोप है। घटना में महिलाओं समेत एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। एक महिला के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों पर भी हमला किया गया।
  • घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे विवाद और बढ़ गया।
  • वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल