Home » राष्ट्रीय » वोटरों की सुविधा के लिए जालंधर के सम्पूर्ण 1926 पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष एस.आई.आर. कैंप

वोटरों की सुविधा के लिए जालंधर के सम्पूर्ण 1926 पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष एस.आई.आर. कैंप

मुहिम का उद्देश्य एस.आई.आर.-2026 के तहत गणना फॉर्मों की इकट्ठा करने और डिजिटाइजेशन में तेजी लाना: डिप्टी कमिश्नर

12 जुलाई को भी जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

वोटरों की सुविधा और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर)-2026 की चल रही प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शनिवार को जिले के सम्पूर्ण 1926 पोलिंग बूथों पर सफलतापूर्वक विशेष कैंप लगाए गए।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज लगाए गए विशेष कैंप के दौरान वोटरों ने गणना (इन्यूमरेशन) फॉर्म भरने और जमा करवाने तथा विवरणों की तस्दीक करने के लिए उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह विशेष कैंप एस.आई.आर. के तहत 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर गणना चरण के हिस्से के रूप में गणना फॉर्मों की इकट्ठा करने और डिजिटाइजेशन के काम को और तेज करने के लिए लगाए गए है।

श्री वालिया ने बताया कि उन्होंने उन पोलिंग बूथों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां फॉर्म प्राप्त करने और डिजिटाइजेशन का काम तुलनात्मक तौर से कम था। उन्होंने आगे बताया कि यह विशेष कैंप 12 जुलाई को भी जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे, जहां सभी बूथ लेवल अधिकारी सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मौजूद रहकर वोटरों को फॉर्म भरने और जमा करवाने में सहयोग करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए एस.आई.आर. संबंधी विभिन्न माध्यमों के माध्यम से व्यापक जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मान्यता प्राप्त पार्टियों को भी अवगत करवाया गया है ताकि उनके बूथ लेवल एजेंट अधिक से अधिक वोटरों को जागरूक कर सकें।

वोटर सूचियों की रिवीजन की महत्वता पर जोर देते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने योग्य वोटरों से अपील की कि जिन्होंने अभी तक अपने फॉर्म जमा नहीं करवाए है, वह जल्द से जल्द फॉर्म जमा करवा कर चुनाव अमले के साथ सहयोग करें ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति वोटर सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल