फोटो इंटरनेट के सौजन्य से
Jalandhar Mobile Snatching: राम नगर में वारदात के बाद लोगों ने दिखाई मुस्तैदी, पकड़े गए आरोपी की धुनाई; पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के राम नगर इलाके में छोटी बच्चियों से मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन बाइक सवार स्नैचरों में से एक आरोपी को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
- लोगों के अनुसार, तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और बच्चियों से मोबाइल छीनने की कोशिश की। जैसे ही बच्चियों ने शोर मचाया, आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी बाइक समेत फरार हो गए।
- गुस्साए लोगों ने पकड़े गए आरोपी की मौके पर ही जमकर मारपीट कर दी। लोगों का कहना है कि आरोपी पहले सामान्य काम करता था, लेकिन जल्द पैसे कमाने की लालच में स्नैचिंग जैसी वारदातों में शामिल हो गया। पूछताछ के दौरान वह खुद को बेगुनाह बताता रहा और तरह-तरह के बहाने बनाता रहा।
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











