Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की चेकिंग 📢

सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की चेकिंग 📢

4 स्कूल बसों के किए चालान

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर, 7 जुलाई : पीटीएन न्यूज

  • 📰:-स्कूल विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती के नेतृत्व में आज सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत विभिन्न स्कूल बसों की चेकिंग की गई, जिसमें 4 स्कूल बसों के चालान किए गए।
  • जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.एम.सी. चौक समेत विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान स्कूल बस में लेडी अटेंडेंट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, लाइसेंस और फर्स्ट एड किट सहित सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की अन्य शर्तें पूरी न करने वाली 4 स्कूल बसों के चालान किए गए।
  • चेकिंग टीम में जिला बाल सुरक्षा अधिकारी दफ्तर से गौरव कुमार, शिक्षा विभाग से प्रिंसीपल तजिंदर सिंह व नरेश कुमार तथा इंस्पेक्टर दलजीत सिंह शामिल थे।
  • जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रिंसीपलों को निर्देश दिए कि हर स्कूल वाहन पॉलिसी की शर्तों के अनुसार होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल