Home » स्पोर्ट्स » करोड़ों की टीम, करोड़ों फैंस, आयरलैंड ने सिखाया सबक 📢

करोड़ों की टीम, करोड़ों फैंस, आयरलैंड ने सिखाया सबक 📢

वर्ल्ड चैंपियन बनने के दावे, आयरलैंड से सीरीज भी हारी 

अति आत्मविश्वास या कुछ और?

पढ़िए विशेष रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर 

जीत के बाद खुशी मनाती आयरलैंड की टीम

✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • भारतीय क्रिकेट इतिहास में आज जो हुआ ना तो वह कभी पहले देखने को मिला था और ना ही भविष्य में उसको देखने की कोई संभावना करेगा। भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई दो मैचों की t 20 श्रृंखला में भारत,आयरलैंड के विरुद्ध अपने लचर प्रदर्शन के चलते यह सीरीज गवा बैठा जो कि बेहद ही शर्मनाक थी। दूसरेे t 20 मैच में आयरलैंड ने भारत को एक रन से पराजित किया।
  • आयरलैंड ने भारतीय टीम को पहली बार हराया और सीरीज को भी अपने नाम किया। नए कप्तान श्रेयस अय्यर जिनकी बतौर t 20 टीम के कप्तान के तौर पर यह पहली सीरीज थी उसमें वह नाकाम रहे। अय्यर का इस सीरीज में खराब प्रदर्शन भी रहा।

 *सीरीज भी हारे, इज्जत भी गवा बैठे*

  • भारतीय टीम ने अकेली सीरीज ही नहीं हारी वह अपनी इज्जत भी गवा बैठे हैं। भारत के आयरलैंड के विरुद्ध लचर प्रदर्शन पर अब सवाल उठ रहे हैं। कोच गौतम गंभीर के भविष्य को लेकर भी अब चर्चा होगी कि वह भारत के कोच बने रहेंगे या भारतीय टीम को कोई नया कोच मिलेगा।

कभी किसी को कम मत समझना, आयरलैंड ने जीत से सिखाया भारतीय टीम को सबक

  • भारतीय टीम जो कि अपनी जीत के दावे करती है उसी टीम को आयरलैंड जैसी टीम ने दो मैचों में लगातार हराकर और सीरीज अपने नाम कर भारतीय टीम को सबक सिखाया और बताया कि किसी भी टीम को कभी भी कम नहीं समझना चाहिए। 

*भारतीय टीम ने बनाया अलग रिकॉर्ड, तिलक को छोड़कर भारतीय टीम बल्लेबाजी में रही फेल*

  • सीरीज गवाने के साथ-साथ भारतीय टीम ने एक अलग ही रिकॉर्ड सेट कर दिया जिसमें भारत के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज गोल्डन डक पर आउट हो गए। बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पहली पहली गेंद पर आउट हो गए। भारतीय टीम की ओर से तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की पर वह भी आउट हो गए। बाकी भारतीय बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने में नाकाम साबित हुए।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल