Home » धर्म » कैबिनेट मंत्री ने सतिगुरु कबीर महाराज जी के 628वें प्रकाश उत्सव को समर्पित शोभा यात्रा में की शिरकत, श्रद्धालुओं को दी मुबारकबाद 📢

कैबिनेट मंत्री ने सतिगुरु कबीर महाराज जी के 628वें प्रकाश उत्सव को समर्पित शोभा यात्रा में की शिरकत, श्रद्धालुओं को दी मुबारकबाद 📢

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

पंजाब सरकार द्वारा सतिगुरु कबीर महाराज जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर राज्य-स्तरीय समागम 29 जून को


✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज लोगों को सतिगुरु कबीर महाराज जी के आदर्शों पर चलकर आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की मजबूती के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

सतिगुरु कबीर महाराज जी के 628वें प्रकाश उत्सव के मौके पर स्थानीय भार्गव नगर स्थित सतिगुरु कबीर जी मुख्य मंदिर से शुरू हुई विशाल शोभा यात्रा में शिरकत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं को इस शुभ अवसर की मुबारकबाद दी।

 

उन्होंने कहा कि सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता, सत्य और विश्व भाईचारे का संदेश देती है तथा हमेशा पूरी मानवता का मार्गदर्शन करती रहेगी।

 

इस मौके पर पंजाब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष कीमती भगत व अन्य शख्सियतें भी मौजूद रही।

उन्होंने कहा कि सतिगुरु कबीर जी की शिक्षाएं आज के समय में भी बहुत सार्थक है,जो मानवता की सेवा, आपसी मेल-जोल के साथ रहने, सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने लोगों को सतिगुरु कबीर जी की शिक्षाओं को अपनी जिंदगी में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह रास्ता सद्भावना वाले और प्रगतिशील समाज की रचना में अहम भूमिका निभा सकता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों और संतों की धरती है और ऐसे पवित्र अवसरों को सबको मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी धर्मों का समान सम्मान करती है। उन्होंने बताया कि सतिगुरु कबीर महाराज जी के प्रकाश उत्सव के शुभ मौके पर पंजाब सरकार द्वारा 29 जून की शाम को सतिगुरु कबीर जी मुख्य मंदिर में विशाल राज्य -स्तरीय समागम करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को प्रकाश उत्सव समागमों में शामिल होकर आशीर्वाद लेने का आह्वान किया।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल