Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

Jalandhar New Ratan Nagar High Voltage Accident में बस्ती बावा खेल निवासी मजदूर की मौत, मकान मालिक और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर: शहर के न्यू रत्न नगर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। Jalandhar New Ratan Nagar High Voltage Accident में एक मकान की छत पर लेंटर (ढलाई) के दौरान हाई वोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आने से मजदूर मनडोन की मौत हो गई। मृतक बस्ती बावा खेल का रहने वाला था और अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनडोन अपने ठेकेदार रमेश कुमार के साथ न्यू रत्न नगर में निर्माणाधीन मकान पर लेंटर डालने का कार्य कर रहा था। लेंटर डालने वाली मशीन सेट करने के बाद वह छत के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों को पीछे हटाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ सीधे तार से छू गया और उसे तेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
  • हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
  • घटना के बाद ठेकेदार रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि काम शुरू होने से पहले मकान मालिक को हाई वोल्टेज तारों से होने वाले खतरे के बारे में सूचित किया गया था और उन्हें हटवाने या सुरक्षा के उचित इंतजाम करने के लिए कहा गया था, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
  • वहीं, लोगों ने ठेकेदार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब खतरा स्पष्ट था तो निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया जाना चाहिए था। कुछ लोगों का आरोप है कि हादसे के समय ठेकेदार मजदूरों को मौके पर छोड़कर चला गया था।
  • इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल