✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के रहने वाले अर्जुन राजपूत ने भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन पाकर अपने शहर का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम से एक दिवसीय श्रृंखला जुलाई के महीने में खेलने जा रही है जिसमें भारत की चयनित टीम में पंजाब के चार खिलाड़ी शामिल हुए हैं जिनमें सागर विर्क, इशान सूद, अनमोल जीत सिंह और अर्जुन राजपूत सिलेक्ट हुए हैं। अर्जुन राजपूत जालंधर के रहने वाले हैं जबकि सागर पटियाला के, अनमोल जीत लुधियाना के और ईशान मोरिंडा के रहने वाले हैं। इन चारों ने भारतीय टीम में सेलेक्ट होकर पंजाब और अपने शहरों का नाम रोशन किया है।
*अर्जुन डीएवी का विद्यार्थी है*
- अर्जुन राजपूत जालंधर में डीएवी कॉलेज के विद्यार्थी है जो कि बीए 1st year कर रहे हैं। अर्जुन के सिलेक्शन होने पर दव कॉलेज की तरफ से उन्हें सम्मानित भी किया गया। अर्जुन को डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनूप कुमार वत्स और फिजिकल एजुकेशन के हेड ऑफ़ डिपार्मेंट श्री मनु सूद द्वारा अर्जुन को सम्मानित किया गया और भारतीय टीम में सिलेक्शन पर बधाई दी। प्रिंसिपल डा. अनूप ने अर्जुन को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
*पिता लगाते हैं काॅलेज के बाहर कुलचे छोले की रेहड़ी*
- अर्जुन का भारतीय टीम का सफर बहुत ही ज्यादा संघर्ष वाला रहा है । अर्जुन के पिता जी डीएवी कॉलेज जालंधर के बाहर कुलचे छोले की रेहड़ी लगाते हैं जो कि अपने कुलचे छोले के लिए मशहूर भी है। अर्जुन राजपूत ने हरभजन सिंह क्रिकेट अकादमी से कोचिंग हासिल की है । अर्जुन ने जालंधर जिला क्रिकेट एसोसिएशन मैं सिलेक्शन पाकर डिस्ट्रिक्ट में अच्छा प्रदर्शन किया और पंजाब टीम में सिलेक्ट होकर कई बड़े रिकॉर्ड हासिल किए । अर्जुन ने 600 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और कई शतक भी जड़े। अर्जुन के सिलेक्शन से उनके गांव और जालंधर शहर में खुशी की लहर है।
- भारतीय टीम 4 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ अपना कैंपेन शुरू करेगी जिससे सभी गांव और शहर वासियों को अर्जुन राजपूत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












