Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » किसानों को 1241 करोड़ रुपये की अदायगी सुनिश्चित की गई 📢

किसानों को 1241 करोड़ रुपये की अदायगी सुनिश्चित की गई 📢

जिले की मंडियों में अब तक 489404 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर, 9 मई: डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गेहूं की खरीद कार्यों को निर्विघ्न ढंग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते शाम तक जिले की मंडियों में पहुंची 489428 मीट्रिक टन गेहूं में से विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 489404 मीट्रिक टन फसल की खरीद की जा चुकी है।
  • उन्होंने आगे बताया कि खरीदी गई फसल की निर्धारित समय के अंदर अदायगी सुनिश्चित की जा रही है और जिले में किसानों को अब तक 1241 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है।
  • श्री वालिया ने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए पुख्ता प्रबंधों के कारण खरीद प्रक्रिया उचित ढंग से पूरी की जा रही है।
  • उन्होंने लिफ्टिंग में तेजी लाने पर जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को हिदायत की कि फसल की लिफ्टिंग के काम को और तेज किया जाए।
  • डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील की कि कटाई के बाद गेहूं की नाड़ को आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि फसल के अवशेष को जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है, वहीं मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। इसके अलावा नाड़ जलाने से उत्पन्न धुएं के कारण हादसे होने का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने किसानों को पराली को आग न लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल के अवशेष के बेहतर प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जा रही कृषि मशीनरी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल