Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » खूनदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर 📢

खूनदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर 📢

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर लगाए गए रक्तदान कैंप में की शिरकत

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर, 9 मई : विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से डीएवी कॉलेज जालंधर द्वारा कॉलेज परिसर में रक्तदान कैंप लगाया गया, जिसमें 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कैंप में विशेष रूप से पहुंचे अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) तेजदीप सिंह सैणी ने कहा कि रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि इससे किसी की कीमती जान बचाई जा सकती है।

रेड क्रॉस सोसाइटी और कॉलेज के इस प्रयास की सराहना करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने विद्यार्थियों को ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट को मानवतावादी सेवा के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

इस अवसर पर सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी डॉ. सुरजीत लाल, प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज जालंधर डॉ. अनूप कुमार, परमिंदर बेरी, डीएवी कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. शिल्पी, दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज की कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. रजनी, एमएचआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल डॉ. विलियम्स, डीन ईएमए डीएवी कॉलेज डॉ. एकजोत कौर, वाइस प्रिंसिपल सोनिका दानिया, रजिस्ट्रार अशोक कपूर, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष खन्ना, स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. ऋषि, बर्सर डॉ. मनु सूद सहित अन्य फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

रेड क्रॉस स्कूल और प्रयास स्कूल के विशेष जरूरतों वाले विद्यार्थियों द्वारा कैंप स्थल का दौरा भी किया गया।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल