Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सीसीटीवी में कैद 3 चोर…क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

सीसीटीवी में कैद 3 चोर…क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर के नूरमहल में घर के बाहर से बाइक चोरी, 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

जालंधर | नकोदर

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर के नूरमहल इलाके के मोहल्ला सूड़ा में बाइक चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित जतिंदर सेखड़ी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 की रात उन्होंने अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल मंदिर के पास गली में खड़ी की थी। रात करीब 8:30 बजे जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब थी।

 

घटना के बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, तो उसमें तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल ले जाते हुए साफ नजर आए।

 

*5 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई* 

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने तुरंत नूरमहल पुलिस को शिकायत दी, लेकिन 5 दिन बीतने के बावजूद न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही बाइक बरामद की गई। पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली से परेशान होकर अब पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है।

 

*बयानों में विरोधाभास* 

मामले में जब पत्रकारों ने नूरमहल थाने के मुंशी अमनदीप सिंह से संपर्क किया, तो पहले उन्होंने किसी शिकायत से इनकार किया। बाद में उन्होंने कहा कि पीड़ित को भेजा जाए ताकि बयान दर्ज कर FIR की प्रक्रिया शुरू की जा सके। बरामदगी और देरी पर पूछे गए सवालों पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

 

 *इलाके में रोष* 

सीसीटीवी में वारदात कैद होने के बावजूद कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब सबूत मौजूद हैं, तब भी अगर कार्रवाई नहीं होती तो सुरक्षा पर भरोसा कैसे किया जाए।

 

अब नजर इस बात पर है कि उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस इस मामले में कितनी तेजी दिखाती है।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल