✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📍 जालंधर। पंजाब
- 📰:-जालंधर में लुटेरे इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वह किसी की भी परवाह नहीं करते। नशे के आदि युवक लूटपाट करने के लिए बुजुर्गो तक को भी नहीं छोड़ते। ऐसा ही मामला आज सामने आया है जिसमें दिन-दिहाड़े लुटेरों ने महिला पर हमला कर उनकी चेन छीन कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार भगवान वाल्मीकि गेट स्थित आशा मेडिकोज पर मालकिन आशा रानी दुकान में बैठी हुई थी तभी ग्राहक बनकर आए अज्ञात युवकों ने उनसे उनकी चेन खींचने की कोशिश की। जब आशा रानी ने शोर मचाने की कोशिश कि तब अज्ञात युवकों ने महिला पर किसी चीज से सिर पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। युवकों ने मौका देखकर उनकी चेन छीनी और वहां से फरार हो गए।
*लुटेरों ने पहले की थी रेकी*
- लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान की अच्छे से रेकी की थी । थोड़ी देर बाद वह दुकान के अंदर गए और वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के बाद हमले में घायल आशा रानी को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
*मौके पर पहुंची एसएचओ, दिलाया गिरफ्तारी का विश्वास*
- घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 4 की एसएचओ अनू पलियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। उनका कहना था कि महिला ने अभी बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*दुकानदारों में दहशत का माहौल, सुरक्षा पर उठाए सवाल*
- इस घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आसपास के दुकानदार को कहना था कि ऐसी घटनाएं पिछले महीने में कई बार सामने आ चुकी है वह बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। लुटेरे बेखौफ होकर घूमते हैं और दिन – दिहाड़े ही ऐसी वारदातों को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











