Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कपूरथला में ‘राइट हैंड’ का खात्मा… क्या गैंगवार ने फिर पकड़ी रफ्तार? जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

कपूरथला में ‘राइट हैंड’ का खात्मा… क्या गैंगवार ने फिर पकड़ी रफ्तार? जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

📌 सुक्खा काहलवां केस के आखिरी गवाह गुरप्रीत उर्फ गोपी की गोलियों से हत्या, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी

📍कपूरथला

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-कपूरथला के ढिलवां इलाके में शुक्रवार तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कार में बैठे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमला इतना अचानक था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह ड्राइवर सीट पर ही गिर पड़ा।
  • मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (निवासी गांव जैरामपुर) के रूप में हुई है, जिसे गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का करीबी माना जाता था। बताया जा रहा है कि वह काहलवां मर्डर केस में आखिरी गवाह भी था।
  • घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला की मोर्चरी में रखवाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।
  • इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोगों ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और हर एंगल से जांच जारी है।
  • एसएसपी गौरव तूरा के अनुसार, मृतक के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच तेज कर दी है।
  • फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल