📍जालंधर। नकोदर:
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-नकोदर स्थित प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह में 1 और 2 मई को लगने वाले सालाना मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं।
- पुलिस का कहना है कि भीड़ और जाम से बचाने के लिए शहर के कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। खासकर नकोदर शहर के अंदर आम वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी और उन्हें बायपास रास्तों से निकाला जाएगा। जगह-जगह हाईटेक नाके लगाकर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा।
- *कहां-कहां बदले रूट?*
- जालंधर की ओर से आने वाले वाहनों को जालंधर पुली के पास से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। कपूरथला और नूरमहल साइड से आने वालों के लिए भी अलग रास्ते तय किए गए हैं, ताकि शहर के अंदर भीड़ न बढ़े। शंकर चौक पर सख्ती रहेगी और सिर्फ अनुमति वाले वाहनों को ही आगे जाने दिया जाएगा।
- *श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम*
- मेले में आने वाली संगत को राहत देने के लिए पुलिस ने एक अलग “ग्रीन कॉरिडोर” बनाया है, जिससे वे बिना रुकावट सीधे डेरा पहुंच सकें। यह रास्ता शहर के अंदरूनी मार्गों से होकर निकलेगा, ताकि जाम का असर कम रहे।
- *पार्किंग को लेकर भी प्लान तैयार*
- छोटे वाहनों के लिए डेरा के पास अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जबकि बस और ट्रकों के लिए नूरमहल साइड पर खुली पार्किंग तय की गई है। वीआईपी वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग जोन रखा गया है
- *पुलिस की अपील*
- प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, तय पार्किंग में ही वाहन खड़े करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि मेले का आयोजन सुचारू रूप से हो सके।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











