✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-आज के युवा जिनकी पढ़ने लिखने की उम्र है, वह इजी मनी के चक्कर में फंस रहे हैं। घर बैठे पैसे डबल करने के लालच का शिकार हो रहे हैं। इसका एक अहम कारण है विनिंग गेमिंग एप्स जिसके चक्कर में आकर युवक पैसे लगाते हैं और बाद में अपने पैसे गंवा बैठते हैं । गेमिंग एप्स डबल पैसे का लालच युवकों को देते हैं, इसके चक्कर में युवक फस जाते हैं। जब युवाओं का सारा पैसा इन गेमिंग ऐप्स में डूब जाता है, तब जाकर उन्हें पछतावा होता है। तब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचता। साइबर ठगों की बनाई इस गेमिंग आपके चलते कई परिवार उजड़ जाते हैं।
*गेमिंग एप्स एक जुआ और नशा*
गेमिंग एप्स को एक जुआ ही है जिसमें पैसा डबल होता है। गेमिंग एप्स एक नशा भी है जिसकी एक बार लत लग गई तो जल्दी नहीं उतरती। इस नशे के कारण परिवार का पूरा पैसा भी डूब जाता है ओर परिवार भी बर्बाद कर रख देता है। साल 2026 में गेमिंग एप्स के कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें परिवार का पूरा पैसा बर्बाद हो चुका है। इन गेमिंग एप्स के चक्कर में बच्चे अपनी जान तक गवा बैठते हैं।
*मां -बाप का कमाए पैसा गेमिंग ऐप्स में बर्बाद*
माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ने के लिए दिन रात एक कर देते हैं और अपने खून पसीने की कमाई अपने बच्चों की पढ़ाई में लगा डालते हैं। पर जब उनके बच्चे इन गेमिंग ऐप्स में के चक्कर में आ जाते हैं। तब उन मां-बाप की सारी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है और उनके अंदर कोई खुशी नहीं बचती। इन गेमिंग ऐप्स ने बच्चों को उनके परिवार से अलग कर दिया। कई परिवारों की वह पैसा पूरा करने में पूरी उम्र बीत जाती है पर वह पूरा नहीं हो पाता।
*डबल पैसे का नशा अपने घर में ही चोरियां करवाता है*
जब नशे की लत लगती है तब वह अपने ही घर में चोरियां करवाती है। अभी ऐसा ताजा मामला बीते दिन सामने आया है जिसमें किशोर नामक युवक ने डबल पैसे करने के लिए अपने ही घर से पैसे चुराए । आज के युवा एक तरफ जहां घर चलाने के लिए छोटी उम्र में ही काम पर लग जाते हैं वहीं कुछ युवक डबल पैसे के लालच में आकर अपने ही घर में चोरियां करने लग जाते हैं। जब वह बर्बाद हो जाते हैं तो अपने परिवार से इस बारे में बातचीत करने से डरते हैं और गलत राह पर चल पढ़ते हैं।
*युवा डिप्रेशन का शिकार, परिवार बर्बाद*
जहां माता-पिता अपने बच्चों को एक बड़ा आदमी बनने का सपना देखते हैं वही युवा मौत को गले लगा कर अपने परिवार को पीछे छोड़ देते हैं। इन गेमिंग एप्स मैं जब युवक पैसा हार जाते हैं तो वह परिवार को बताने से डरते हैं जिसको लेकर युवा डिप्रेशन में आकर आत्महत्या जैसा गलत कदम उठा लेते हैं और अपने परिवार को पीछे छोड़ देते हैं। माता-पिता अपने बच्चों की इन चीजों के चलते कर्जे में डूब जाते हैं। जहां परिवार कई सपने सजाए बैठा होता है वही युवा उन आशाओं का गला घोंटकर मौत को गले लगाना ज्यादा सही समझता है।
*अंजान लिंक और ठगी का शिकार*
सबसे अहम मुद्दा है अंजान लिंक जिसके चलते स्कैमर पैसे निकाल लेते हैं। इन स्कैम्स को लेकर पुलिस कई बार आज के युवाओं को बचने के लिए जागरुक कर चुकी है पर फिर भी युवा इन अंजान लिंक पर क्लिक कर ठगी का शिकार हो चुके हैं। स्कैन करने वाले युवाओं को डबल पैसे का लालच देते हैं और उन्हें वन टाइम पासवर्ड और लिंक भेजते हैं जिस पर क्लिक करते ही पैसे खाते में से निकल जाते हैं। इन्हें अकेले आज के युवा नंही कई बुजुर्ग भी शिकार हो चुके हैं ।
*युवा परिवार से करें बातचीत, अंजान लिंक से बचे*
आज के युवा अगर मौत को गले लगाने से अच्छा परिवार के साथ मिलकर एक नई शुरुआत करें तो काफी मुश्किल हल हो सकती हैं पर उस चीज़ के लिए युवाओं को अपने परिवार से हुए फ्रॉड को लेकर बातचीत करनी चाहिए ताकि कोई हल निकल सके। युवा डर के चलते अपने परिवार से बातचीत नहीं करते और गलत कदम उठाते हैं। अगर परिवार से बातचीत हो तो एसी कई मुश्किलों का हल निकाला जा सकता है। अंजान लिंक से हर किसी को बचना चाहिए जिनके लिए कई जागरूक नारे, पोस्टर्स, कॉन्फ्रेंसिंग, एडवरटाइजमेंट की जा चुकी है।
*परिवार अपने बच्चों के फोन का रख ध्यान उन्हें दे टाइम*
परिवार वालों को अपने बच्चों के फोन को बार-बार चेक करते रहना चाहिए और उनसे बातचीत करनी चाहिए। परिवार वालों को अपने बच्चों को टाइम देना चाहिए ताकि वह अपने परिवार से किसी भी बात को लेकर बातचीत कर सके अगर वह ऐसा करेंगे तो आज के युवा ऐसे गेमिंग एप्स और डबल पैसे का का शिकार होने से बचेंगे।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











