Home » धर्म » श्री बालाजी महाराज की चौंकी साईं दास स्कूल ग्राउंड में 14 मई को 📢

श्री बालाजी महाराज की चौंकी साईं दास स्कूल ग्राउंड में 14 मई को  📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-श्री बालाजी महाराज की चौंकी 14 मई 2026 को साईं दास स्कूल ग्राउंड मैं बड़ी धूमधाम से करवाई जा रही है जिसका ऐलान दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज जी ने किया। श्री शीतल विज जी अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर शेखां बाजार चौंक में बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे जहां विधायक श्री रमन अरोड़ा जी द्वारा उनके जन्मदिन का केक भी काटा गया। अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्री शीतल विज जी ने इस शुभ मौके की जानकारी दी। उन्होंने सभी भक्तों को इस चौंकी में शामिल होने और बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कहा। इस चौंकी में मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल और जालंधर के दीपक सरगम इस बालाजी चौंकी में अपनी सुरीली आवाज में बालाजी के भजनों से सभी भक्तों का मन चंचलित करेंगे। श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री रमन अरोड़ा ने कहा कि बालाजी की अपार कृपा से श्री मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा भी जा रही है। इस शुभ अवसर पर भजन गायक दीपक सरगम ने अपने थोड़े दिन पहले रिलीज हुए भजन *”साडी पावर बजरंग* *बाला”* गाकर सभी भक्तों का मन मोह लिया।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल