Home » स्पोर्ट्स » IPL 2026: अर्शदीप सिंह का ‘मैराथन ओवर’, आखिरी ओवर में 11 गेंदें… वाइड-नो बॉल ने बिगाड़ा खेल 📢

IPL 2026: अर्शदीप सिंह का ‘मैराथन ओवर’, आखिरी ओवर में 11 गेंदें… वाइड-नो बॉल ने बिगाड़ा खेल 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए मैच में आखिरी ओवर चर्चा का विषय बन गया। पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पारी का 20वां ओवर डाला, जो काफी लम्बा साबित हुआ।

इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने 4 वाइड और 1 नो-बॉल डाली, जिसके चलते ओवर 6 गेंदों की बजाय बढ़कर 11 गेंदों का हो गया। लगातार एकस्ट्रा आने से टीम पर दबाव बढ़ गया और गुजरात को अतिरिक्त रन मिल गए।

 

*ओवर बना मैराथन* 

इस ओवर के दौरान गेंदबाज अपनी लाइन-लेंथ से भटकते नजर आए। लगातार वाइड और नो-बॉल के कारण बल्लेबाजों को बिना खेले ही रन मिलते रहे।

 

📊 *ओवर की मुख्य बातें*

  • ओवर नंबर: 20वां
  • कुल गेंदें: 11
  • एक्स्ट्रा: 4 वाइड, 1 नो-बॉल
  • गेंदबाज: अर्शदीप सिंह

 

😮 *फैन्स हुए हैरान*

मैच के इस ओवर को देखकर फैन्स भी हैरान रह गए। कई लोगों को लगा कि एक ही ओवर में लगातार वाइड गेंदें डाली गईं, हालांकि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इसमें वाइड और नो-बॉल का मिश्रण था

 

🏏 *पहले भी हो चुके हैं ऐसे ओवर*

टी20 क्रिकेट में इससे पहले भी लम्बे ओवर देखने को मिले हैं, लेकिन हर बार ऐसे मौके चर्चा का विषय बन जाते हैं। अर्शदीप सिंह का यह ओवर भी अब IPL 2026 के यादगार पलों में शामिल हो गया है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल