Home » स्पोर्ट्स » आइपीएल में छाया बिहार का लड़का,15 गेंद में ठोक डाला पचासा 📢

आइपीएल में छाया बिहार का लड़का,15 गेंद में ठोक डाला पचासा 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-आइपीएल में छाया बिहार का लड़का,15 गेंद में ठोक डाला पचासा

आईपीएल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आज सीएसके के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का शानदार कारनामा दिखाया, वैभव ने बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में चार चौके और 5 छक्कों की मदद से पचास रन जड़ दिए। उसने कुल 16 गेंदों में 52 रन बनाए।वैभव अगली ही गेंद पर अंशुल कम्बोज की गेंदबाजी में फील्डर सरफराज खान के हाथों कैच थमा बैठे। 

 *वैभव ने यशस्वी के साथ मिलकर 50 रनों की कि साझेदारी* 

वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जयसवाल के मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर सीएसके के पसीने छुड़ाए। यशस्वी ने 36 गेंदों में 38 रन की पारी खेली जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल है।

 *वैभव की पारी की बदौलत 8 विकेट से जीता राजस्थान* 

वैभव कि 17 गेंदों में 52 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान ने सीएसके को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सीएसके की टीम 127 रन पर सिमट गई। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर , रविंद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने दो-दो विकेट लिए और डेब्यूटेंट बृजेश राना , रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया। सीएसके का 128 रनों का टारगेट चेज़ करने उतरी राजस्थान ने दो विकेट खोकर 47 गेंद शेष रहते मैच में जीत प्राप्त कर ली। सीएसके की तरफ से अंशुल कंबोज ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। नांद्रे बर्गर को अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मिला।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल