Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 300 रुपये के विवाद में घर पर हमला, ई-रिक्शा तोड़ी 📢

300 रुपये के विवाद में घर पर हमला, ई-रिक्शा तोड़ी 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

📍 जालंधर

📰:-जालंधर के कबीर बिहार इलाके में 300 रुपये के लेन-देन को लेकर एक घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 7-8 युवक घर के बाहर आए और पैसे मांगने लगे। पैसे न देने पर उन्होंने ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि उस समय घर की महिला अकेली थी। उसने युवकों की धमकी का वीडियो भी बना लिया, लेकिन आरोपी नहीं माने और घर के गेट पर पथर फेंकने शुरू कर दिए।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घर के गेट और बाहर खड़ी ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचा।

📹*वीडियो भी बनाया गया*

महिला ने हमलावरों की धमकी का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब पुलिस के पास सबूत के तौर पर मौजूद है।

🚔 *पुलिस जांच में जुटी* 

सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल