
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर 28 मार्च( ) भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में की गई कटौती को आम जनता को राहत देने वाला एक ऐतिहासिक और सराहनीय निर्णय बताया है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी आर्थिक संकट और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के बावजूद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशवासियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह निर्णय सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राकेश राठौर ने कहा कि इस फैसले से जहां पेट्रोलियम कंपनियां तेल के दामों को स्थिर रखने में कामयाब होगी बल्कि इससे आम आदमी को सीधे तौर पर राहत मिलेगी, साथ ही परिवहन लागत में भी किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी जीस से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दामों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
राकेश राठौर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां विपक्ष केवल बयानबाजी और आलोचना में लगा रहता है, वहीं मोदी सरकार जमीनी स्तर पर ठोस निर्णय लेकर जनता के जीवन को आसान बनाने का कार्य कर रही है।
अंत में राकेश राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय देश के करोड़ों लोगों के लिए राहत का संदेश लेकर आया है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




