Home » धर्म » रामनवमी पर्व को लेकर रामनवमी उत्सव कमेटी की तरफ से शोभायात्रा आज 📢

रामनवमी पर्व को लेकर रामनवमी उत्सव कमेटी की तरफ से शोभायात्रा आज 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-जालंधर में रामनवमी उत्सव पर रामनवमी उत्सव कमेटी की तरफ से शोभायात्रा आज 1:00 बजे श्री राम चौक से बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी, यह शोभा यात्रा अलग-अलग स्थानों से गुजरते हुए हिंद समाचार ग्राउंड में आरती के साथ संपन्न होगी। इस शोभायात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। अलग-अलग स्थानों पर स्टेज लगे हुए हैं। यह शोभायात्रा पंजाब केसरी के संपादक और राम नवमी उत्सव कमेटी के प्रधान श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में होगी। जानकारी देते हुए कमेटी के महासचिव अविनाश चोपड़ा ने कहा की पुरानी परंपरा के मुताबिक गुड मंडी लोहरियां मंदिर में रखे गए श्री राम चरित मानस के पाठ का भोग आज डाला जाएगा इसके उपरांत 12:00 बजे भगत संकीर्तन के बाद राम स्तुति का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही हनुमान जी की चालीसा के साथ ही 1:00 बजे शोभा यात्रा श्री राम चौक से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि गेट, माइ हीरा गेट , अड्डा होशियारपुर चौक , पटेल चौंक , भगत सिंह चौक सहित अन्य स्थानों से होते हुए हिंद समाचार ग्राउंड में जाकर संपन्न होगी। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की है कि आपसी भाईचारा व मर्यादा बनाए रखे। उन्होंने यह भी कहा की झांकियां प्रस्तुत करने वाले संगठन किसी भी किस्म का हथियार न लेकर आए। व्यापारिक संगठनों ने राम भक्तों के लिए अलग-अलग स्थानों पर लंगर लगाए हैं।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल